#MumbaiNews: महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, इस सीट पर बदला उम्मीदवार | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस पार्टी की चौथी सूची में 14 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें मुंबई की अंधेरी वेस्ट विधानसभा सीट से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने अंधेरी वेस्ट से सचिन सावंत की उम्मीदवारी की घोषणा की थी। लेकिन सावंत ने नाराजगी व्यक्त की क्योंकि वह बांद्रा पूर्व विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके बाद अब पार्टी ने अंधेरी वेस्ट से अशोक जाधव की उम्मीदवारी का ऐलान किया है। कांग्रेस की चौथी सूची में अमलनेर से डॉ अनिल शिंदे, उमरेड से संजय नारायणराव मेश्राम, आरमोरी से रामदास मसराम, चंद्रपुर से प्रवीण नानाजी पडवेकर, बल्लारपुर से संतोष सिंह चंदन सिंह रावत, वरोरा से प्रवीण सुरेश काकड़े, नांदेड़ उत्तर से अब्दुल सत्तार अब्दुल गफूर, औरंगाबाद पूर्व से लहू एच. शेवाले, नालासोपारा से संदीप पांडे, अंधेरी पश्चिम से अशोक जाधव, शिवाजीनगर से दत्तात्रय बहिरट, पुणे छावनी से रमेश आनंदराव भागवे, सोलापुर दक्षिण से दिलीप ब्रह्मदेव माने और पंढरपुर से भागीरथ भालके को उम्मीदवार घोषित किया गया है।


*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें