#MumbaiNews: भारत की प्रगति में महाराष्ट्र की बड़ी हिस्सेदारी: विदेश मंत्री | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत की प्रगति में महाराष्ट्र की बड़ी हिस्सेदारी है। वैश्विक उद्योग जगत के साथ-साथ विश्व के नेताओं का भारत पर विश्वास बढ़ने से अपने यहां विदेशी निवेश बढ़ रहा है।  विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार को मुंबई में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में विकसित महाराष्ट्र के संकल्प को पूरा करने के लिए समर्पित और तेजी से काम चल रहा है। महाराष्ट्र का विकास तेजी से होना ही चाहिए। आजादी के बाद उद्योग, तकनीक, हवाई अड्डे, रेलवे परिवहन, खुफिया जानकारी, भौगोलिक सुविधाओं में महाराष्ट्र हमेशा अग्रणी रहा है। 

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में किए गए कार्यों को महाराष्ट्र की डबल इंजन सरकार आम लोगों तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में सरकार ने विदेशी निवेश, उत्पादन, निर्यात वृद्धि को लेकर बड़े फैसले लिए हैं और इससे देश में निवेश, बुनियादी ढांचे के विकास, बंदरगाहों के विकास और रेलवे तथा सडक़ परिवहन सुविधाओं को मजबूती मिली है।

राज्यों को निवेश आकर्षित करने के लिए प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए, यह राष्ट्रीय हित में है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र सबसे अधिक औद्योगिकीकृत राज्य है और उद्योग महाराष्ट्र को पसंद करते हैं। महाराष्ट्र में बंदरगाह सबसे विश्व स्तरीय सुविधाओं में से एक हैं। सड़कों, रेलवे का नेटवर्क होने से महाराष्ट्र को एक महत्वपूर्ण भौगोलिक लाभ प्राप्त है। इसलिए, महाराष्ट्र निवेश के लिए एक आदर्श राज्य है। जर्मनी के कई उद्योगों ने महाराष्ट्र को प्राथमिकता दी है। पत्रकार वार्ता के दौरान मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार और महासचिव संजय उपाध्याय भी उपस्थित थे।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान | गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | Grand GOLD & Diomond Exhibition 27 Oct, 28 Oct, 29 Oct & 30 Oct 2024 | 78 वर्षों का विश्वास | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें