#MumbaiNews: यूपी के नेताओं ने मुंबई में जमाया डेरा | #NayaSaveraNetwork
- देवरिया विधायक त्रिपाठी रूबरू हो रहे उत्तर भारतीयों से
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र का चुनावी बिगुल बज चुका है और नामांकन प्रक्रिया है। इसी दौरान यूपी के सांसद, विधायक और नेताओं ने देश की आर्थिक नगरी में डेरा डाला हुआ है। ये नेता उत्तर भारतीयों को अपनी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने की अपील कर रहे हैं। इन्हीं यूपी नेताओं में देवरिया के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का नाम शामिल है। वैसे इनकी गणना यूपी के दिग्गज नेताओं में होती है। भाजपा विधायक त्रिपाठी मुलुंड विधान सभा भाजपा के प्रभारी बनकर आए हैं और भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील उत्तर भारतीयों से कर रहे हैं।
- मिहिर दोबारा बने प्रत्याशी
उल्लेखनीय है कि मुलुंड विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मिहिर कोटेचा ने नामांकन दाखिल किया।हालांकि इन्हें दोबारा भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। भाजपा विधायक कोटेचा लोकसभा के प्रत्याशी थे, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। मिहिर कोटेचा के नामांकन के दौरान यूपी से आए भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, पूर्व सांसद किरीट सोमैया, मनोज कोटक, शिवसेना के जगदीश शेट्टी, भाजपा के संजय शर्मा, राकांपा अजीत पवार गट के मुलुंड तालुका अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, मनीष तिवारी, राम प्रवेश गुप्ता, प्रदीप झा, विनोद दुबे, राजेश डी गुप्ता के अलावा काफी संख्या में महायुति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- विधायक त्रिपाठी का हो रहा जगह जगह सम्मान
विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का जगह जगह सम्मान किया जा रहा है और वे मुंबई में रह रहे उत्तर भारतीयों की समस्याओं से भी रूबरू हो रहे हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मिहिर कोटेचा को जिताने की अपील की है।