#MumbaiNews: सलमान खान को 2 करोड़ की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर 2 करोड़ रुपये रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में यह धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल सेल को यह धमकी भरा मैसेज मिला। जिसमें 2 करोड़ की मांग की गई है। पैसे नहीं देने पर सलमान खान को जान से मारने की बात कही गई है। वर्ली पुलिस स्टेशन में इसे लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 354 (2), 308 (4) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सलमान खान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। कुछ महीने पहले सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर हवाई फायरिंग की गई थी। शुक्रवार को राकांपा विधायक जीशान सिद्दीकी के साथ सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी, इस मामले में मुंबई पुलिस उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को फिर से सलमान खान को मिली धमकी के बाद पुलिस अज्ञात शख्स के विरुद्ध मामला दर्ज कर कॉल ट्रेसिंग करना शुरू कर दी है।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें