#JaunpurNews : पूरे विश्व में कीर्तिमान स्थापित कर रहा हॉकी : अशोक | #NayaSaveraNetwork

  • जौनपुर पहुंचे हॉकी के पूर्व विश्व विजेता ओलंपियन ध्यानचंद

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। हॉकी के पूर्व विश्व विजेता ओलंपियन अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अशोक ध्यानचंद का जनपद में पहली बार आगमन हुआ। वह जनपद की एक सामाजिक संस्था अतुल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिकरत करने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए हॉकी के साथ-साथ अन्य खेलों पर भी चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज एक बार फिर हांकी पूरे विश्व में अपना प्रतिमान स्थापित करने जा रहा है। जनपद की खेलकूद एवं युवा राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव से भी मांग किया कि वह अपने जनपद में हॉकी खिलाड़ियों के लिए व्यवस्था करे जिसकी जनपद के युवाओं का आगे हाकी के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में सहायक हो सके। इस समय वह मंत्री हैं, ऐसा कुछ काम करें जिससे जनपद का नाम आगे बढ़े।

#JaunpurNews : पूरे विश्व में कीर्तिमान स्थापित कर रहा हॉकी : अशोक | #NayaSaveraNetwork



उन्होंने कहा कि हाकी खेल में जमीन तौर पर हम बहुत पीछे हैं। जमीनी तौर पर हॉकी का प्रचलन नहीं है। यह कुरुक्षेत्र है। कुछ राज्य और उनकी सरकारी हैं, जो हाकी को जिंदा रखे हैं। ऐसी जगह पर हमारे वह बच्चे जो जमीन स्तर पर हैं, उनको लाने की जरूरत है। जब इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत नहीं होगा तो हम कैसे बच्चों को निकाल सकते हैं? जब हमारे पास ग्राउंड होगा तो बच्चे भी मिल जाएंगे। हालांकि खेलने के लिए तमाम स्कूल और कॉलेज सक्षम है वह अपने आप ग्राउंड बनाकर बच्चों को हॉकी के लिए प्रेरित कर सकते हैं, इसके लिए सरकार विश्वविद्यालय, कॉलेज सभी को प्रयास करने की जरूरत है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें