#JaunpurNews : प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों को किया जागरूक | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के धनीपुर गांव में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए रविवार को कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को खेती की बढ़ती लागत कम करने व गुणवत्तापूर्ण उत्पादन वृद्धि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 

किसानों को जैविक खेती के प्रति बढ़ावा देने हेतु राजा तालाब वाराणसी से आए मुख्य वक्ता पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किसान श्रीप्रकाश रघुवंशी ने किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि, प्राकृतिक खेती करने से फसलों की लागत कम होगी। कीटनाशक दवाइयों की वजह से भूमि की उर्वरा शक्ति खराब होती है तथा लागत भी बढ़ जाती है। 

फसल में गुणवत्तापूर्ण व उत्पादन वृद्धि के लिए प्राकृतिक खाद के प्रयोग से प्राकृतिक खेती करनी चाहिए, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है तथा मनुष्य में होने वाली बीमारियों में भी कमी आएगी। वृहद गौशाला संचालिका एवं डिकेपीसीएल की सीईओ संध्या सिंह ने कहा कि, भूमि संस्कार व बीज संस्कार पर जोर देते हुए रासायनिक खेती को त्याग कर प्राकृतिक खेती करने की सलाह दी। 

उन्होंने अपनी खेती, अपनी खाद तब मिलेगा अपना स्वाद का नारा दिया। गोष्ठी में आए वरिष्ठ किसान द्वारा तैयार प्राकृतिक खेती से तैयार फसल, सब्जी व बागवानी को भी सभी मे दिखाया गया। इस मौके पर निर्देशिका मीनू सिंह, सरोज भारती, सुषमा पटेल, किसान विजय कुमार सिंह, रामकृष्ण शुक्ला, हृदय शंकर शुक्ला, कमलेश सिंह, अनुरूद्ध सिंह, कैलाश सिंह, रामसागर पटेल सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।




*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad





नया सबेरा का चैनल JOIN करें