#JaunpurNews : सपा नेता स्वर्गीय अवधराज यादव की प्रतिमा का अनावरण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा विशुनपुर में पूर्व कोषाध्यक्ष समाजवादी पार्टी जौनपुर स्व सीताराम यादव के परम सहयोगी आदर्श इंटर कॉलेज शंभूगंज के पूर्व प्रवक्ता स्व अवधराज यादव के द्वितीय स्मृति दिवस एवम प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम लाल बिहारी यादव शिक्षक विधायक वाराणसी तथा नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद, उत्तर प्रदेश के कर कमलों से संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी राकेश मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष लालबहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, सदस्य जिला पंचायत नन्हकू राम यादव, केशजीत यादव, नंद लाल यादव, युवा नेता पुत्र स्वर्गीय अर्जुन यादव पूर्व संसद अमित यादव, युवा नेता समाजवादी पार्टी गुलाब यादव, एड. अजय यादव, शोभनाथ यादव, वरिष्ठ अध्यापक राजनाथ यादव, युवा नेता राजमणि यादव एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, माध्यमिक स्कूल के प्रबंधक, वरिष्ठ अध्यापक एवं पूर्व अध्यापक और ग्राम सभा के सभी गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन श्री विजय कुमार यादव पुत्र स्व अवधराज यादव, पूर्व प्रधानाचार्य राणा प्रताप यादव,अवनीश,अभिषेक के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अध्यापक जगधारी यादव एवं संचालन कर्ता कामरेड पूर्व सदस्य जिला पंचायत उदल यादव ने किया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News