#JaunpurNews : ग्रामीण ओलम्पियाड एक अच्छी पहल | #NayaSaveraNetwork
- राज्यमंत्री ने ग्रामीण ओलंपिक 2024 का किया शुभारंभ
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। ग्रामीण ओलंपिक 2024 विकास खण्ड मडियाहूं का आयोजन ग्राम पंचायत सुबासपुर में किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव ने उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्यमंत्री, विधायक मड़ियाहूं आरके पटेल, डीएम डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा विजेताओं को डिक्शनरी, किताबें, पेन इत्यादि सामान देकर सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण ओलम्पियाड निश्चय ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ईशिता किशोर के द्वारा शुरू की गयी एक अच्छी पहल है। बच्चे जब खेल से जुड़ते है तो उनके अन्दर की प्रतिभाए बाहर निकलकर आती है। राजकुमार पाल, ललित उपाध्याय, विजय यादव जैसे खिलाड़ियों ने गांव से निकलकर खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभा निकालने का बहुत ही अच्छा प्रयास किया गया है जिसके लिए राज्यमंत्री ने ज्वांईट मजिस्ट्रेट और अन्य सभी को शुभकामनाएं दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि ज्वांइट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर ने जिस प्रकार से यूपीएससी की परीक्षा में अपने शिक्षा और ज्ञान के माध्यम से अपनी प्रतिभा को सिद्ध किया है, उसी प्रकार से ग्रामीण परिवेश में खंड विकास अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए एक नई सोच एक नई ऊर्जा के साथ उन बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि मडियाहूं ग्रामीण ओलंपिक्स 3 से 22 अक्टूबर सब जूनियर, जूनियर केटेगरी कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स मड़ियाहूं के 99 ग्राम पंचायतों में आयोजित किया गया। इसके बाद न्याय पंचायत स्तर पर विनर्स की प्रतियोगिता हुई। विधायक मड़ियाहूं डॉ. आरके पटेल, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयभान कनौजिया, ब्लाक प्रमुख मड़ियाहूं रेखा यादव, ग्राम प्रधान पाली सुबाष यादव और शिक्षकगण उपस्थित रहें।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


