#JaunpurNews : मछलीशहर : सर्प दंश से महिला अचेत | #NayaSaveraNetwork
अखिलेश श्रीवास्तव
मछलीशहर, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी एक महिला को पाही पर सोते समय विषैले जंतु के डसने से मूर्छित हो गई। महिला को सर्प के डसने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा झाड़ फूंक करने पर जब होश नहीं आया तो नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक के अनुसार अब महिला खतरे से बाहर है। बताते हैं कि उक्त गांव निवासी रामकली पत्नी राम बिहारी यादव 70 वर्ष अपने पाही पर सो रही थी। तभी इनके हाथ में एक विषैले सर्प ने काट लिया। परिजनों द्वारा झाड़ फूंक कराया गया। इसके बाद भी जब महिला को होश नहीं आया तो लोगों ने नगर के सुशीला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां पर 36 घंटे बाद महिला को होश आते ही परिजनों के चेहरे पर मुस्कान आ गया। हॉस्पिटल के डॉक्टर सुनील गुप्ता ने बताया कि महिला को 36 घंटे बाद होश आ गया है और अब मरीज ठीक है और कोमा से बाहर है।
![]() |
Ad |