#JaunpurNews : समय अमूल्य है उसे व्यर्थ न जाने दें : राणा | #NayaSaveraNetwork
- ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
नया सवेरा नेटवर्क
बक्शा, जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों के अलावा एमसी अध्यक्षों को भी इस मौके पर बुलाया गया था। संयुक्त संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह राणा ने कहा कि समय अमूल्य है उसे व्यर्थ न जाने दें, प्रतिभावान को जीवन में सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि कुछ कार्यों के लिए पढ़-लिखकर विद्वान होना जरूरी नहीं होता। कहा कि प्राथमिक विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के लिए अभिभावकों के खाते में आने वाली धनराशि यद्यपि बहुत कम है, लेकिन अच्छा यह है कि सीधे यह धनराशि अभिभावकों के खाते में जाती है।
कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सुरेश कनौजिया ने कहा कि शिक्षक पूरी ईमानदारी और तन्मयता से कार्य कर रहे हैं। डीसी प्रशिक्षण विशाल कुमार उपाध्याय ने कहा कि आज की यह संगोष्ठी आयोजित करने का उद्देश्य प्राथमिक विद्यालयों के स्तर को और सुधारने के साथ-साथ प्रधानों, प्रधानाध्यापकों एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष के बीच आपसी तालमेल बनाकर विद्यालय को और ऊंचाई पर ले जाने के लिए किया गया है। एसआरजी अखिलेश यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत अध्यक्ष, प्रमाण समिति अध्यक्ष, पेटीएम बैठक में अभिभावकों को प्रेरित करें कि उनके परिवार का कोई भी सदस्य विद्यालयों में किसी भी प्रकार की क्षति पहुंचाने का कार्य न करें। आरपी लाल साहब यादव ने कहा कि प्रत्येक अध्यापक प्रधान एवं प्रबंध समिति के सहयोग से डीबीटी फोटो अपलोड का कार्य समय से पूर्ण करें। आरपी विष्णु शंकर सिंह, आरपी राजेश प्रजापति, आरपी चतुर्भुज यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि आज हमारा अध्यापक पूरी ईमानदारी से अपने कार्य का निर्वाह निर्वहन कर रहा है। संचालन डॉ मनीष सिंह सोमवंशी जिला मंत्री जूनियर शिक्षक संघ ने किया। इस मौके पर मनोज उपाध्याय, अजय मौर्या, कमलेश, एसपी सोनकर, इंद्रपाल यादव, शैलेंद्र सिंह, कमलेश यादव, लाल साहब यादव, सुनील प्रजापति, विशाल उपाध्याय, अजय मौर्या, शशांक सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, जितेंद्र मौर्य, फरहान खान, हसन अकबर खान, रियाज अहमद, मुनीश मिश्र समेत सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक प्रमाण समितियां के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


