#JaunpurNews : कार्यकर्ताओं के लिए आधी रात को भी तैयार : एके शर्मा | #NayaSaveraNetwork

  • विपक्ष की पार्टियां परिवारवादी, भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी
  • भाजपा कार्यालय पर परिचयात्मक बैठक आयोजित

नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भाजपा के सीहीपुर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में एक परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई जिसके मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रभारी मंत्री एके शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अशोक चौरसिया रहे। मुख्य अतिथि एके शर्मा ने कहा कि विपक्षी पार्टियां परिवारवादी पार्टियां हैं, भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता की पार्टी है। भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। जब भी आपको जरूरत होगी आधी रात में भी जौनपुर के कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहूंगा। अयोध्या में राम, नौजवानों को काम, किसानों को सही दाम, महिलाओं का सम्मान, यही हमारा मूल मंत्र है। हमारी पार्टी राष्ट्र सर्वोपरि के लिए कार्य करती है, बाकी पार्टियां वोट बैंक की राजनीति करते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि भारत माता अखंड बने, राष्ट्र मजबूत हो, भारत विकसित बने, लक्ष्मी जी हमेशा कमल के फूल पर बैठकर आती है, कभी भी पंजा और साइकिल पर बैठकर नहीं आती इसलिए आप लोग मोदी और भाजपा के साथ मजबूती से खड़े रहे। 




विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि देश की लगभग 1,500 छोटी-बड़ी पार्टियों में भाजपा इकलौती पार्टी है, जो संगठन के संविधान के अनुसार चलकर प्रजातांत्रिक मूल्यों को जीते हुए चल रही है। जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल ने आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत भाषण दिया। संचालन सुशील मिश्र ने की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी समेत कई लोग मौजूद रहे।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान | गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | Grand GOLD & Diomond Exhibition 27 Oct, 28 Oct, 29 Oct & 30 Oct 2024 | 78 वर्षों का विश्वास | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें