#JaunpurNews : गोल्ड मेडल प्राप्त छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को वेबसाइट पर प्रदर्शित करने की मांग | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी, 18 अक्टूबर 2024 – वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के कार्य परिषद सदस्य डॉ. जगदीश सिंह ने विश्वविद्यालयों में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण मांग की है। राज्यपाल को लिखे पत्र में उन्होंने अनुरोध किया है कि गोल्ड मेडल प्राप्त छात्र/छात्राओं की सभी सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं को संबंधित विश्वविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइटों पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाए।
डॉ. सिंह के अनुसार, यह कदम न केवल विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाएगा, बल्कि छात्रों और अभिभावकों के बीच मूल्यांकन प्रक्रिया में विश्वास भी मजबूत करेगा। पत्र में उन्होंने राज्यपाल से सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रकों को इस दिशा में निर्देशित करने का आग्रह किया है।इस मांग को लेकर छात्रों के बीच भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, क्योंकि इससे उन्हें अपने शैक्षणिक प्रदर्शन और मूल्यांकन के तरीके को समझने में मदद मिलेगी.
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


