#JaunpurNews : रन फार यूनिटी में लगायी गयी दौड़ | #NayaSaveraNetwork



फैज अंसारी

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर रन फार यूनिटी का आयोजन मंगलवार को किया गया। कस्बा के कुकुहां मोड़ से पुलिस चौकी तक दौड़ लगायी गई। यह दौड़ नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर और भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुई। इस दौरान उमेश सिंह, दिलीप त्रिपाठी, डीपी पाल, संतोष मौर्य, सागर साहू, शीशवंश सिंह, धीरज त्रिपाठी, मनोज सिंह, संतोष गुप्ता, अजीत कुमार आदि रहे।

डा. शकुंतला आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में मना आयुर्वेद दिवस



फैज अंसारी
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर के नयनसंड स्थित डा. शकुंतला आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल में मंगलवार को नवम आयुर्वेद दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैश्विक स्वास्थ्य के लिये आयुर्वेद नवाचार पर गोष्ठी भी हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक डा. रामअवध यादव और डा. शकुंतला यादव ने दीप प्रज्वलित कर के किया। इस दौरान हवन पूजन के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डा. वीना त्रिपाठी, डा. गौरीशंकर यादव, लालजी यादव, अखिलेश सिंह, डा. धर्मेन्द्र प्रजापति, डा. शैलेश्वरी, डा. अरुण कुमार तिवारी, डा. सचिन यादव, विवेक त्रिपाठी और प्रबंधक सत्येंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें