#JaunpurNews : अयोध्या में जन्मे रघुराई, चारो ओर बजी बधाई | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। बरसेठी ब्लाक के हसियां गांव के ब्राह्मण बस्ती में पांच दिवसीय रामलीला का मंचन बृहस्पतिवार से शुरू हुआ। भगवान शिव की झांकी निकाली गई, जिसे देख लोग हर्षित हो उठे, इसकी के साथ रामलीला के प्रथम दिन का मंचन आरंभ किया गया।
पहले दिन के रामलीला में मां पार्वती व शिव का संवाद का सुंदर मंचन कलाकारों ने किया। इसके बाद रावण, शिव, पृथ्वी, देवता, राजा दशरथ, मंत्री, वशिष्ठ, श्रवण कुमार, ऋृंगी ऋषि आदि का संवाद का हुआ। कलाकारों के सुंदर मंचन को देखकर लोग हतप्रभ रह गए। दीर्घा में बैठे लोगों ने तालियों के गड़गडाहट से कलाकरों का हौसला बुलंद किया। गुरू वशिष्ठ के कहने पर राजा दशरथ यज्ञ करवाते हैं, उन्हे चार पुत्ररत्न की प्राप्ति होती है, राम, लखन, भरत और शत्रुघ्न का जन्म होते ही समूचे अध्योध्या नगर झूम उठती है।
जय श्रीराम के नारे से पंडाल गूंजायमान हो उठा। इसी के साथ पहले दिन के रामलीला का समापन होता है। इस मौके पर ओमकार नाथ मिश्र, अंबिका प्रसाद मिश्र, विजय शंकर मिश्र, विनय कुमार मिश्र, हैदर मिश्र, सालिकराम मिश्र, विनोद मिश्र, नंद किशोर मिश्र, सुबाष चंद्र मिश्र, सुशील मिश्र, अखिलेश, बिपिन, डब्बू, विशाल, गाटे, सूरज, प्रिंस, रितेश आदि मौजूद रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News