BREAKING

#JaunpurNews : प्रतिभागी कभी हार नहीं मानते : डॉ सत्यप्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork

  • एथलेटिक्स प्रतियोगिता के टीम रवाना

#JaunpurNews : प्रतिभागी कभी हार नहीं मानते : डॉ सत्यप्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। 68वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए एथलेटिक्स टीम पूरे जोश और उत्साह के साथ टीडी इंटर कॉलेज से बस द्वारा शाम 6 बजे प्रधानाचार्य डॉ सत्य प्रकाश सिंह के द्वारा रवाना की गई। प्रधानाचार्य ने टीम को विजयी होने की शुभकामना दी और कहा कि जनपद हमेशा से प्रदेश नहीं है अपितु राष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत में परचम लहराता आ रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल सदैव ऊंचा रखने को कहा और कहा कि प्रतिभागी कभी हार नहीं मानते। प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल के क्षेत्र में किसी भी समस्या को हल करने के लिए हम सदैव तत्पर हैं। इस अवसर पर विद्यालय में रवानगी के समय मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह, रमेश चंद्र सिंह, राजीव कुमार सिंह, अंबर सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बद्रीनाथ सिंह, निखिल सिंह दिलीप सिंह, सुदीप सिंह, ओंकार सिंह, सूर्य प्रताप सिंह आदि खेल शिक्षक उपस्थित रहे। उक्त सभी ने खिलाड़ियों एवं कोच को ध्वज एवं बैनर के साथ बस द्वारा विदा किया गया।











नया सबेरा का चैनल JOIN करें