#JaunpurNews : टीडीपीजी कॉलेज के 11 शिक्षकों की हुई पदोन्नति | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। टीडीपीजी कॉलेज के 11 शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर एसपी सिंह की अध्यक्षता, शासन प्रतिनिधि प्रो रमेश चंद्र यादव, टीडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी सिंह एवं आइक्यूएसी के प्रो. अमित श्रीवास्तव तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए हुए विषय विशेषज्ञों की देखरेख में हुई। डॉ सुदेश कुमार सिंह, डॉ संतोष कुमार सिंह, डॉ हरिओम त्रिपाठी, डॉ रजनी सिंह, डॉ पद्माक्षी सिंह का प्रोफेसर पद नाम एवं एजीपी 10000 पर, डॉ सुशील त्रिपाठी का एजीपी 8000 पर एवं डॉ विशाल सिंह, डॉ सुनील ओझा, डॉ अरविंद सिंह, डॉ प्रेमचंद, डॉ जितेंद्र पाल चौधरी का एजीपी 7000 पर पदोन्नति प्रक्रिया संपन्न हुई।
महाविद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पदोन्नति पाने वाले सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ राहुल सिंह, महामंत्री डॉ शैलेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ विजय सिंह, प्रोफेशनल डीके सिंह, प्रोफेसर राम आसरे सिंह, डॉ सिद्धार्थ सिंह, डॉ माया सिंह, डॉ श्रद्धा सिंह एवं टीडी कॉलेज इकाई शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र देव पाठक ने पदोन्नति पाने वाले सभी शिक्षक साथियों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


