#JaunpurNews : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष मनोनीत हुए सृजन सिंह | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय व राष्ट्रीय सचिव अनुराग राज त्रिवेदी ने सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के 20 जनपदों के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की। इस क्रम में सृजन सिंह को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जनपद जौनपुर के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। सृजन सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने करने का प्रयास करूंगा और जनपद जौनपुर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन को मजबूत करने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ पूर्व विधायक नदीम जावेद को भी धन्यवाद दिया ।

इस मनोनयन से जनपद के कांग्रेस जनों में खुशी व्याप्त है और उन्होंने सृजन को बधाई देकर अपनी खुशी का इजहार किया। बधाई देने वालों में पूर्व विधायक नदीम जावेद, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवब्रत मिश्रा, अतुल सिंह, प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, ज़िला अध्यक्ष फैसल हसन् तबरेज़, शहर अध्यक्ष विशाल सिंह, राकेश उपाध्याय, बाबा सिंह, राकेश सिंह डब्बू, सिखर द्विवेदी, प्रमोद सिंह,  जयमंगल यादव, सभासद सहनवाज मंसूर, आरिफ़ ख़ान सभासद अबूज़र सेख, प्रधान सद्दाम समशाद, अंकुल मौर्या, प्रमोद यादव सहित दर्जनों लोगो ने शुभकामना दी।

  • जौनपुर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के आवास पर किया स्वागत 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में विधायक आवास सुक्खीपुर में नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष सृजन सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया।  सत्यवीर सिंह ने कहा पार्टी ने आपके ऊपर जो विश्वास किया है मुझे यक़ीन है आप छात्रो को जोड़कर उनके हित की लड़ाई को मज़बूती से लड़ेंगे। पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष  जयमंगल यादव और अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष आरिफ़ ख़ान ने कहा की पूरा विश्वास है कि सृजन सिंह छात्रो की आवाज़ को बुलंद करेंगे। सृजन हमेशा से छात्रों की आवाज़ को बुलंद करते आये है और आगे भी मजबूती से उनके हक़ के लिए लड़ेंगे।
इस अवसर पर सूरज उपाध्याय, रोशन यादव, वैभव सिंह, मनीष सिंह मन्नू, अनुराग सिंह, अमन सिंह, प्रभात सिंह, कार्तिकेय सिंह, रोशसन सेठ, मयंक शेखर सिंह, अभिषेक पाठक, सत्यम श्रीवास्तव, राज शर्मा, सूरज सिंह, संतोष यादव, दीपक प्रजापति सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से समस्त देशवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें