#JaunpurNews : पोस्टर/स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मिशन शक्ति योजनान्तर्गत शनिवार को सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर जौनपुर में पोस्टर प्रतियोगिता/स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन मिशन शक्ति संयोजक डा पूनम श्रीवास्तव सहायक आचार्य( हिंदी विभाग) द्वारा कर वाया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने महाकाली माँ अन्य प्राचीन महान नारियों तथा नारियों की सामाजिक स्थिति को अपनी चित्र कला के माध्यम से उत्साह पूर्ण जागृति प्रदान करने का उत्तम प्रयास किया। छात्र /छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्लोगन से नारी शक्ति का उद्बोधन किया। इस महान उपयोगी अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुनील प्रताप सिंह राजनीति विज्ञान के सहायक आचार्य डा कर्मचन्द यादव, डा रेखा मिश्रा डा किरन यादव डा शशिबाला सिंह अधिक संख्या में छात्र/छात्राओं की उपस्थिति रही।


