#JaunpurNews : दो महीने से फरार महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान व मिशन शक्ति 5 अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बदलापुर आयुष श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के कुशल संचालन में विशेष अभियान चलाकर थाना बदलापुर की पुलिस टीम द्वारा महिला से दुष्कर्म के अपराध मे करीब 02 माह से वांछित चल रहे अभियुक्त रामरतन चौहान उर्फ राजा चौहान को देवरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम प्र0नि0 विनोद मिश्र, उ0नि0 बृजेश मिश्र, हे0का0 सुरेन्द्र यादव, हे0का0 बबूल यादव, म0का0 चाँदनी अंकिता मिश्रा आदि रहे।
![]() |
Ad |