#JaunpurNews : 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा सहित अभियुक्त गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बदलापुर, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शैलेन्द्र सिंह अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर आयुष श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद कुमार मिश्र के कुशल संचालन में विशेष अभियान चलाकर थाना बदलापुर की पुलिस टीम ने पीली नदी पुल के पास दौराने चेकिंग गैंगेस्टर अभियुक्त रायसाहब यादव पुत्र महावीर यादव निवासी अलहदीया थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर को 01 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक कृत्यो में कई अभियोग पंजीकृत हैं। बरामदगी के संबंध में अभियुक्त उपरोक्त का चालान न्यायालय किया गया है।
![]() |
Ad |