#JaunpurNews : राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने विनय यादव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय, जौनपुर। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश ने जौनपुर की जिला इकाई का गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा की। प्रांतीय अध्यक्ष सुनील कुमार भड़ाना एवं महामंत्री डॉ रविभूषण ने बताया कि राजकीय हाई स्कूल पसेवा, मुफ्तीगंज में कार्यरत विनय कुमार यादव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 3 लोगों को वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रमशः रविश कुमार पटेल, रीतू चौबे तथा मनोज कुमार को स्थान दिया गया है। वहीं संगठन मंत्री सुनील कुमार विश्वकर्मा, सरिता विमल, जिला महामंत्री सुनील कुमार, संस्कृति मंत्री दिनेश चंद्रा, अनीता रत्ना, कोषाध्यक्ष पंकज यादव, विधि मंत्री पवन गुप्ता तथा संरक्षक, प्रधानाचार्य को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News