#JaunpurNews : चौथी बार मंदिर से डेढ़ दर्जन घंटे काट ले गए चोर | #NayaSaveraNetwork
विनय सिंह
चंदवक, जौनपुर। हरदासीपुर (चंदवक) गांव स्थित प्रसिद्ध जगाब्रम्ह बाबा मंदिर से मंगलवार रात छोटे-बड़े डेढ़ दर्जन के करीब चोर घंटे काट ले गए, जिसका वजन लगभग 2 क्विंटल बताया जा रहा है। घटना की सुबह जानकारी होने पर पुजारी मुरलीधर मिश्र ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मंदिर पर पूजन के लिए कई घंटे टांगे गए थे। पूर्व में तीन बार बड़े-बड़े घंटे चोरी हो जाने के कारण निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। बीती रात चोर पहुंच कर पहले तो लाइट के केबिल व सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए फिर घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में चोर मुंह ढके हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना 12.20 बजे का फुटेज दरसा रहा है। सुबह जानकारी होने पर पुजारी मुरलीधर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन की। 4 बार घंटे की हो चुकी घटना से मंदिर प्रबंधन सकते में है।