नया सवेरा नेटवर्कजौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, राष्ट्रीय संगत पंगत, भगवान चित्रगुप्त पूजन समिति, कायस्थ मंच, विश्व कायस्थ सभा सहित जिले के सभी भगवान चित्रगुप्त संगठन के लोगों की एक बैठक कायस्थ महासभा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र श्रीवास्तव के खरका कालोनी आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट जिलाध्यक्ष कायस्थ महासभा जौनपुर ने किया। संचालन अजय वर्मा अज्जू संगत पंगत ने किया। बैठक में निर्णय हुआ कि दुपहिया वाहन जुलूस निकाला जाएगा। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, संरक्षक संगत-पंगत संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने सामाजिक संगठन के साथ मिलकर दुपहिया वाहन शोभायात्रा जुलूस में शामिल होने की अपील की। जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि 3 नवम्बर को दोपहर 2 बजे बारी नाथ मन्दिर में प्राचीन भगवान चित्रगुप्त मन्दिर में पूजन किया जाएगा। दोपहर 3 बजे एक जुलूस निकाली जाएगी जो उर्दू बाजार, शाही पुल, ओलंदगंज होते हुए भगवान चित्रगुप्त मन्दिर रूहट्टा तक जाएगी जहां दिव्य आरती के साथ समापन होगा।
राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने कहा कि जो लोग भी कलम का प्रयोग करते हैं, वे सभी भगवान चित्रगुप्त पूजन दुपहिया वाहन शोभायात्रा जुलूस में शामिल होकर कृतार्थ करें। बैठक में दुपहिया वाहन शोभायात्रा जुलूस के प्रभारी, संयोजक राकेश श्रीवास्तव साधु सुरेश अस्थाना प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए। सह प्रभारी, सह संयोजक अजय वर्मा अज्जू वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय संगत पंगत, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव राजा, युवा जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव टीडी बनाए गए। कार्यक्रम मीडिया प्रभारी विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए। वहीं बारी नाथ मन्दिर में भगवान चित्रगुप्त मन्दिर पूजन समिति के प्रभारी संयोजक राकेश श्रीवास्तव, गिरिजेश श्रीवास्तव एवं सह प्रभारी संयोजक संदीप श्रीवास्तव पत्रकार, आशीष श्रीवास्तव एडवोकेट, राजू जौहरी बनाए गए। शोभायात्रा रथयात्रा प्रभारी अमित श्रीवास्तव बनाए गए। दीवानी अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण सिन्हा एडवोकेट ने कहा कि सभी लोग अपने परिवार के साथ भगवान चित्रगुप्त मन्दिर बारीनाथ, भगवान चित्रगुप्त मन्दिर रूहटा में शामिल हो।
राष्ट्रीय सचिव राकेश श्रीवास्तव साधु, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश अस्थाना, प्रदेश संगठन मंत्री उमेश श्रीवास्तव फूफा ने कहा कि कार्यक्रम में सभी संगठनों के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ नेता अनूप सिन्हा, अमित श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, संतोष निगम, सौरभ श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, सुलभ श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, प्रशांत पंकज श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, कुंवर अस्थाना, राजू जौहरी, आशीष जौहरी, रवि श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, आतिश श्रीवास्तव, सार्थक कपूर श्रीवास्तव, अमूल्य श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव एडवोकेट, अजय श्रीवास्तव आदि भगवान चित्रगुप्त के भक्त मौजूद रहे।
 |
Ad |
 |
Ad
|