#JaunpurNews : डॉ. ओपी सिंह टीडीपीजी कालेज के बने नए प्राचार्य | #NayaSaveraNetwork
- पूर्व प्राचार्य डॉ. आलोक सिंह को छोड़ना पड़ा पद
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। टीडीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना चार्ज डॉ. ओपी सिंह को सौंप दिया। प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने डॉ. ओपी सिंह को टीडीपीजी कॉलेज के प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण कराया। यह कार्य होने के बाद टीडीपीजी कॉलेज के शिक्षकों ने खुशी जाहिर की, क्योंकि पूर्व प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह के प्राचार्य पद को लेकर काफी लंबे समय से हाई कोर्ट में मामला चल रहा था। जांचोपरांत प्राचार्य पद के लिए मानक सही नहीं पाया गया इसलिए उनको अपना छोड़ना पड़ा। बताते चलें कि प्रो. आलोक सिंह टीडीपीजी कॉलेज के प्राचार्य का पद ग्रहण करने के कुछ ही महीनों बाद विवादों में घिर गए। यह विवाद इतना लंबा चला कि कोर्ट तक पहुंच गया। कोर्ट के फैसले के मुताबिक उनको आखिर शुक्रवार को अपने पद से त्याग पत्र देना पड़ा। टीडीपीजी कॉलेज के नए प्राचार्य डॉ. ओपी सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही पूर्व प्राचार्य प्रो. आलोक सिंह के मुद्दे का समापन हो गया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News