#JaunpurNews : निगोह में पुलिस पर पथराव मामले में 8 लोग और गिरफ्तार, अब तक 37 को जेल | #NayaSaveraNetwork
चेतन सिंह
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के निगोह बाजार में बीते गुरुवार को हुए बवाल के बाद पुलिस ने रविवार को आठ लोगों को और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मालूम हो कि, बवाल तब हुआ था, जब विवेक यादव का शव रखकर सैकड़ों उपद्रवियों ने सड़क जाम कर दिया था। पुलिस की गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने 147 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
मंगरमु गांव के रहने वाले विवेक यादव का रविवार को अपहरण कर लिया गया था, जिसके बाद उनकी हत्या भदोही में कर दी गई। इस घटना से गुस्साए परिजन और गांव वाले गुरुवार को निगोह बाजार में शव रखकर सड़क पर उतर आए। छह घंटे तक सड़क बाधित रही। इस बीच उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी और एक लेखपाल घायल हो गए। हालत इतनी बिगड़ गई कि एसपी ग्रामीण और सीओ विवेक सिंह को जान बचाने के लिए दुकान में छिपना पड़ा। पथराव और तोड़फोड़ के चलते पुलिस की चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 147 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। शुक्रवार को पुलिस ने 29 आरोपियों को जेल भेजा था, जबकि रविवार को दिनेश कुमार शुक्ला निवासी मंगरमु, अमन गुप्ता, रवि कन्नौजिया बिंदु और निर्मला, निवासी निगोह, जयप्रकाश यादव, राकेश यादव निवासी आदमपुर समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News