#JaunpurNews : 3 नवम्बर की चित्रगुप्त शोभायात्रा की सफलता के लिये भक्तों ने बनायी रणनीति | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। पूरे देश में यम द्वितीय भगवान चित्रगुप्त पूजन 3 नवम्बर को मनायी जायेगी। उसी क्रम में जौनपुर में 3 नवम्बर को दोपहर 2 बजे बारीनाथ भगवान चित्रगुप्त मन्दिर उर्दू बाजार से दुपहिया वाहन शोभायात्रा जुलूस निकलने वाली की तैयारी बैठक कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट के मियांपुर स्थित आवास पर हुई। इस मौके पर कायस्थ समाज के सभी संगठनों एवं भगवान चित्रगुप्त पूजन समिति के लोगों ने भाग लिया। बताया गया कि शोभायात्रा में भगवान चित्रगुप्त का रथ होगा जिस पर उनकी मूर्ति होगी। भजन साउंड सहित बैंड—बाजा, झांकी आदि शामिल होगी जो उर्दू बाजार, शाही पुल, ओलन्दगंज होते हुये रूहटा स्थित भगवान चित्रगुप्त मन्दिर तक जायेगी। 



कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि भगवान चित्रगुप्त पूजन के दिन दो प्राचीन भगवान चित्रगुप्त मन्दिर उर्दू बाजार भगवान चित्रगुप्त मन्दिर रूहटा में पूजन दर्शन का सौभाग्य होने जा रहा है। राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि भगवान सबके हैं। जो लोग भी कलम का उपयोग प्रयोग करते हों, शोभायात्रा में शामिल हों। शोभायात्रा संयोजक राकेश श्रीवास्तव साधु एवं भाजपा नेता सुरेश अस्थाना ने कहा कि शोभायात्रा में हजारों भगवान चित्रगुप्त के भक्त शामिल हो रहे हैं। कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ नेता राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वजातीय सहित अन्य समाजसेवी संगठन के लोग भी शोभायात्रा में शामिल होंगे। पूजन कार्यक्रम संयोजक गिरिजेश श्रीवास्तव एवं राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त के दोनों मंदिर में विधिवत पूजन किया जाएगा। वरिष्ठ नेता प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शोभायात्रा का जगह—जगह स्वागत किया जाएगा। गौरव श्रीवास्तव एवं अजय वर्मा ने कहा कि सामाजिक संगठन भी भगवान चित्रगुप्त शोभायात्रा में समर्थन दिये हैं। सभी लोग को कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गयी। 


बैठक में डॉ संजय श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार, संतोष श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव युवा जिलाध्यक्ष, सौरभ श्रीवास्तव, अनीस श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, प्रशांत पंकज श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, संतोष निगम, अनुपम श्रीवास्तव, विजय अस्थाना, आलोक वर्मा, सोम श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव एडवोकेट सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | Hero | शुभ मुहूर्त आया | हीरो साथ लाया | इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 40,000/- तक की छूट | HF Deluxe पर 5,500/- की नकद छूट | 1100 से बुकिंग प्रारंभ | हीरो की हर बुकिंग पर पाएं मिल्टन का 5 लीटर का वाटर कूलर | डिलीवरी पर पाएं मिल्टन का कैसेरोल | 90% फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध | डाउन पेमेंट मात्र 8999/- | 15 मिनट में फाइनेंस | सिर्फ आधार कार्ड से फाइनेंस | फिर देर किस बात की जल्द कीजिए और सम्पर्क कीजिए ऑटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद जौनपुर मो. 9289922089, अहमद खां मण्डी पॉलीटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर ऑटो मोबाइल विशेषरपुर पचहटियां जौनपुर मो. 9289922740  | #NayaSaveraNetwork
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान | गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | Grand GOLD & Diomond Exhibition 27 Oct, 28 Oct, 29 Oct & 30 Oct 2024 | 78 वर्षों का विश्वास | #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें