#JaunpurNews: धान क्रय केंद्र बंद किए जाने से किसान आक्रोशित | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। रामनगर बाजार में महमदपुर गुलरा के नाम से संचालित साधन सहकारी समिति पर धान क्रय केंद्र को बंद करा दिए जाने की सूचना से क्षेत्रीय किसानों में आक्रोश व्याप्त है। उनका आरोप है कि यह सबसे नजदीकी केंद्र था। जिसे बंद किए जाने से अधिकतर किसान अपनी उपज औने पौने दामों पर साहूकारों को बेचने के लिए विवश हो जायेंगे। सान धनंजय पाण्डेय ,पिंटू पाण्डेय, सुशील तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, फूलचंद यादव, समर बहादुर सिंह,म नोकानिका सिंह, दयाराम उपाध्याय आदि किसानों ने आक्रोश प्रकट कर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि क्रय केंद्र चालू नहीं किया गया तो क्षेत्र के सैकड़ों किसान सड़क पर उतर प्रदर्शन को बाध्य हो जायेंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। समिति के सरपंच कैलाश नाथ पांडेय और सचिव जनमेजय यादव ने बताया कि हम लोग धान क्रय केंद्र को लेकर आश्वस्त थे। बुधवार को जारी की गई लिस्ट में नाम न देख खुद अचंभित हैं। इस संबंध में एआर अमित पांडेय की मोबाइल पर कई बार फोन किया गया। घंटी बजती रही लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।


*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें