#ChhattisgarhNews : पिकअप ने छह बच्चों को रौंदा,घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले में सोमवार को एक तेज रफ्तार पिकअप ने छह बच्चों को रौंद दिया जिसमें सभी बच्चे घायल हो गए हैं। घायल सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दो बच्चे को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है। यह हादसा कुटराबोड़ गांव का है। सभी छह बच्चे आज मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने सभी बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे सभी बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।