#JaunpurNews : भूमि विवाद में हुए खूनी संघर्ष के मामले में 21 के खिलाफ केस | #NayaSaveraNetwork
- दोनों पक्षों से 10 को लगी थी चोट, एक महिला थी गंभीर
शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा
खुटहन, जौनपुर। शेख असरखपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष से 4 महिलाओं सहित 6 तो दूसरे पक्ष से 4 महिलाएं घायल हो गई जिसमें प्रथम पक्ष से घायल एक महिला का उपचार जिला चिकित्सालय में अभी भी चल रहा है। पुलिस ने प्रथम पक्ष की तहरीर पर 12 आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमला, आगजनी सहित विभिन्न धाराओं में तथा दूसरे पक्ष के आरोप पर सात नामजद के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है।
गांव निवासी रामजीत राजभर प्रथम पक्ष का आरोप था कि गत 18 अक्टूबर की शाम उनका भांजा कार्तिक राजभर बाइक से घर आ रहा था। रंजिश को लेकर पड़ोसी प्रदीप राजभर उसे रास्ते में रोक धमकी देने लगे। ग्रामीणों के बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। कार्तिक बाइक लेकर घर आ गया। आरोप है कि इसके घंटे भर बाद अचानक प्रदीप परमिंदर, मुरली राजभर, बसंतलाल, इंद्रजीत, अजय, विरेन्द्र, प्रेम चंद, चंद्रभान, सरोज और ठाकुर राजभर लाठी डंडा और लोहे का राड लेकर उसके घर पहुंच गाली गलौज देने लगे। मना करने पर रामजीत राजभर, विनोद, सरोजा देवी, काजल, अमरीता और इंद्रकला को पीटने लगे। सरोजा देवी के सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गई।
वहीं दूसरे पक्ष के मुरली राजभर का आरोप था कि घूर गड्ढे की भूमि को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो रही थी। तभी विपक्ष के विनोद राजभर, गुड्डू, बिंदे, उत्तम, कार्तिक, निर्मला और इंद्रकला देवी के अलावा 2 अज्ञात लोगों ने गोलबंद होकर लाठी डंडा से हमला कर दिया जिसमें सुधा देवी, कलावती, प्रेमा और मीरा देवी घायल हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से 19 नामजद के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News