BREAKING

#BhadohiNews : नाबालिग दलित लड़की का अपहरण कर बलात्कार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भदोही। जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 साल की दलित लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। लड़की की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 15 अक्टूबर को उसकी बेटी घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। क्षेत्र अधिकारी अजय कुमार चौहान ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि उसी गांव का सोनू बिंद भी उसी दिन से लापता है।


उन्होंने बताया कि अगले दिन मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और उसकी तलाश शुरू कर दी गई। चौहान ने बताया कि 17 अक्टूबर को एक गुप्त सूचना के आधार पर लड़की को माधोसिंह रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया और उसकी मेडिकल जांच के बाद उसका बयान लिया गया। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद प्राथमिकी में बलात्कार की धारा के साथ-साथ एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधान भी जोड़े गए। आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।


तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network Ad
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें