बरेली जंक्शन पर झाड़ू लगाकर चलाया स्वच्छता अभियान | #NayaSaveraNetwork

निर्भय सक्सेना

बरेली। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बरेली जंक्शन पर झाड़ू लगाकर साफ सफाई की गई जिसमें महापौर डॉक्टर उमेश गौतम ने कहा हम सभी को अपने- अपने घरों के आसपास भी साफ सफाई रखनी चाहिए। समय- समय पर स्वच्छता अभियान चला कर गली मोहल्ले को साफ करना चाहिए हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बधाई देते हुए कहा आज से सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ हो रहा है जिसे सभी लोग मिलकर मनाएंगे। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 

बरेली जंक्शन पर झाड़ू लगाकर चलाया स्वच्छता अभियान | #NayaSaveraNetwork

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान जंक्शन पर किया गया  स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, रजनीश पांडे, गुलशन आनंद, रामगोपाल मिश्रा, निवोदिता श्रीवास्तव, रंजना सोलंकी, डॉक्टर सीपीएस चौहान, प्रभु दयाल लोधी, डॉ तृप्ति गुप्ता, विष्णु शर्मा, सूर्यकांत मौर्य, बंटी ठाकुर, अजय प्रताप सिंह, जेपीएस पाल, अजय चौहान, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहेआज युवा मोर्चा द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर केक काटा गया और उसके बाद युवा मोर्चा द्वारा 52 यूनिट रक्तदान किया।


इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, महापौर डॉ उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सोनू बालमिकी, पंडित रामगोपाल मिश्रा, अनिल एडवोकेट, डॉ विमल भारद्वाज, बंटी ठाकुर, अमित शर्मा आदि  उपस्थित रहे। 

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें