#JaunpurNews : कुन्ती ने भगवान से मांगा था दुखभरा जीवन : प्रवीण पाण्डेय | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जौनपुर से 22 किमी दूर खलीलपुर गांव में चल रही भागवत कथा में भागवताचार्य पं प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि दुनिया वाले भगवान से सुख कामना की ईच्छा करते है जबकि कुंती ने भगवान से दुखभरा जीवन ही मांगा जिससे कृष्ण का साथ कभी न छूटे। बता दें कि दुख अपने और पराये की पहचान कराती है क्योंकि दुख रहने पर जीह्वा हमेशा कृष्ण कृष्ण की रट लगाते हैं और सुख आने पर कृष्ण का साथ छूटने का भय बना रहता है। युधिष्ठिर ने सत्य और धर्म से साथ न छूटे का आशीर्वाद मांगा। भीमसेन ने नाम स्मरण का, अर्जुन ने गुरू और शिष्य का, सहदेव और नकुल ने भी गुरू शिष्य का, तथा द्रौपदी ने सखा सखी का आशीर्वाद मांगा। कथा में आगे भक्तमाल की कथा सुनाई जिसमें कर्मा वाई ने भगवान जगन्नाथ को प्रतिदिन भोग लगाती। कथा में वेद की रचना व्यास जी ने की जो सुखदेव को प्रदान किया।