#JaunpurNews : हत्या के आरोपी के छप्पर में लगाई आग | #NayaSaveraNetwork

  • कोई नुकसान नहीं, पुलिस बल तैनात

नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के संघईपुर गांव में दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद आरोपित के घर के सामने रखे गए सीमेंट सीट से बनाये गए छप्पर में रात को आग लगा दिया गया हालांकि आग से कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद से ही गांव के के माहौल में काफी गर्माहट थी। कुछ लोग काफी आक्रोशित थे। घटना के आरोपी आशीष चौहान उर्फ चिघडू चौहान तथा उसके पिता अरविंद चौहान के कृत्य से लोग गुस्से में थे हालांकि आशीष उर्फ चिघडू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी के गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ले लिया था। घटना के बाद पुलिस नजर बनाए हुए थी। देर रात को किसी ने आरोपी अरविंद चौहान के मकान के सामने रखे पतरे में आग लगा दिया। उसमें भूसा आदि जैसे सामान थे। अचानक धुंआ निकलता देख लोग आग को बुझा दिए। इसकी जानकारी होते ही थानाध्यक्ष मनोज सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उनके द्वारा दी गयी जानकारी पर एसपी सिटी अरविन्द कुमार वर्मा तथा थानाप्रभारी जफराबाद जयप्रकाश यादव व अन्य पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी हालांकि अब माहौल शांत है। फिर भी पुलिस की टीम मौजूद है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें