#JaunpurNews : अन्तर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार से अलंकृत हुए जिले के कविहृदय शिक्षक विजय मेहंदी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जनपद का निरंतर साहित्य गौरव बढ़ा रहे बरसठी विकास खण्ड के कविहृदय शिक्षक विजय मेहंदी को 2024 के अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार से नवाजा गया है। आपको बताते चलें कि शांती फाउंडेशन गोण्डा एवं इन्नोवेटिव टीचर्स ग्रुप ऑफ इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से अन्तरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में देश भर के शांति दूत साहित्यकार एवं कलाकारों की सम्बंधित पृष्ठभूमि पर विचार किया गया।
जिसमें देश विदेश के साहित्य मनीषियों ने भी ऑनलाईन इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मड़ियाहूं विकास खण्ड के मूल निवासी जौनपुर जिले के बरसठी ब्लॉक के प्राoविo मंगरी में कार्यरत, जौनपुर में वर्तमान में सेवारत कवि लेखक गीतकार एवं शिक्षक विजय मेहंदी जी को भी संस्थान द्वारा " अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2024 "सम्मानित किया गया है। विजय मेहंदी द्वारा शिक्षा एवं साहित्य के माध्यम से देश विदेश में शांति सद्भाव का अनवरत संदेश दिए जा रहे बेहतरीन पहल के लिए शांती फाउंडेशन गोंडा के बैनर तले उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
साहित्यिक निर्माण में अमूल्य योगदान देते हुए समाज में एक अलग पहचान स्थापित कर लोगों को प्रेरित करने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शांती फाउंडेशन गोण्डा के संयोजक सुनील आनंद राज्यपाल अवॉर्डी शिक्षक गोण्डा एवं शांती फाउंडेशन गोण्डा की अध्यक्षा श्रीमती पिंकी आनंद के द्वारा सम्मानित किया गया। विजय मेहंदी की इस उपलब्धि से जनपद वासियों में खुशी की लहर है। बताते चलें कि मेहंदी को शिक्षण एवं साहित्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से पूर्व में भी कई बार नवाजा जा चुका है।