#NewDelhiNews : CPM नेता सीताराम येचुरी की हालत गंभीर, ICU में भर्ती | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी की हालत फिलहाल ‘गंभीर’ है और उन्हें यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर रखा गया है। उन्हें कुछ दिन पहले ही AIIMS में भर्ती कराया गया था। वहीं, अब सांस लेने में भी दिक्कत होने के बाद उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर पुरी नजर बनाए हुए है।
इस बाबत माकपा ने जारी बयान में कहा कि 72 वर्षीय येचुरी का AIIMS की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में तीव्र श्वसन नली संक्रमण का उपचार किया जा रहा है। पार्टी ने कहा कि चिकित्सकों की एक टीम येचुरी के स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर रख रही है और येचुरी की हालत इस समय गंभीर है। येचुरी को निमोनिया जैसे सीने के संक्रमण के उपचार के लिए 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। येचुरी ने हाल ही में मोतियाबिंद की सर्जरी भी कराई थी।
- कौन हैं सीताराम येचुरी?
सीताराम येचुरी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। जो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव भी हैं। सीताराम येचुरी का जन्म चेन्नई में 12 अगस्त 1952 को हुआ था। दिल्ली से अर्थशास्त्र में BA और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से MA किया हुआ है।
येचुरी साल 1974 में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़ गए थे। इसके बाद वो 1975 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सदस्य बने। साल 1984 में येचुरी को (CPI-M) की केंद्रीय समिति में शामिल किया गया था। इसके बाद वो साल 2015 में वे पार्टी के महासचिव गए थे। वो 2005 में पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। वर्तमान में उन्हें देश में वामपंथी राजनीति का प्रमुख चेहरा चेहरा माना जाता है।