#JaunpurNews : कांवरियों की शोभा यात्रा पर महिलाओं ने अपने घरों से की पुष्प वर्षा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भगवान शिव की कावड़ शोभा यात्रा बुधवार को बोल बम कांवरिया संघ के तत्वावधान में निकाली गई। हनुमान घाट स्थित चौरा माता मंदिर पर कांवरिया संघ के संरक्षक संतोष सेठ और महासचिव विमल सिंह ने पूजन अर्चना की। इसके पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार ने नारियल फोड़कर यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में घोड़ा, डीजे, एवं भगवान शिव की भव्य झांकियां, 12 ज्योतिर्लिंग के साथ- साथ, नगर के विभिन्न स्थानों से आयी प्रमुख झांकियां आकर्षण का केंद्र रही शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ सद्भावना पुल, कजगांव पड़ाव, ओलंदगंज, शाही पुल, चहारसू चौराहा, कोतवाली चैराहा, सब्जी मंडी, सुतहट्टी बाजार से होते हुए भंडारी स्टेशन पर फरक्का ट्रेन से कांवरियों की रवानगी हुई। कांवरियों की शोभा यात्रा पर महिलाओं ने अपने घरों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह पर समाजसेवी संस्थाओं ने कांवरियों के लिए जलपान की व्यवस्था किया। संघ के अध्यक्ष सुधीर साहू बोलबम ने कहा कि श्रावण मास में पूरा वातावरण भगवान शिव के रंग में रंग जाता है और भगवान शिव कल्याण के देवता हैं। इनके पूजन से राष्ट्र धर्म और समाज का कल्याण होता है।
.jpg)
.jpg)


