BREAKING

#BareillyNews: लेफ्टिनेंट पंकज के बलिदान दिवस पर दो फौजियों को किया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork




 निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 
बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में  डी.डी. पुरम शहीद स्मारक पर एक श्रद्धांजलि सभा शहीद पंकज अरोरा के 21वें बलिदान दिवस पर हुई जिसमें क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और अन्य वक्ताओं ने पंकज अरोरा के देश के लिए किये गए योगदान की चर्चा की और श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि 2003 में ऑपरेशन पराक्रम में लेफ्टिनेंट पंकज ने अपने अदम्य साहस वीरता का परिचय देते हुए मात्र 25 वर्ष की आयु में जम्मू कश्मीर के पुंछ क्षेत्र  में आतंकवादी विरोधी कार्रवाई के दौरान कई आतंकवादियों को ढेर कर दिया था लेकिन मुखबिरों की गलत सूचना के कारण वह वीरगति को प्राप्त हुए। 


 उनकी याद को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए मानव सेवा क्लब ने ऑपरेशन विजय में सक्रिय रूप से  काम करने वाले कर्नल पंकज अग्रवाल और कारगिल युद्ध में विजय पताका फहराने वाले कैप्टन शेर सिंह विष्ट को आठवाँ पंकज अरोरा वीरता सम्मान प्रदान किया। उन्हें यह सम्मान पंकज के पिता श्याम सुंदर अरोरा, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, प्रदीप माधवार, जसवंत सिंह भाकुनी, प्रकाश चंद्र, सुरेश बाबू मिश्रा, इन्द्र देव त्रिवेदी, डा. सुरेश रस्तोगी ने दिया। सभी उपस्थित लोगों ने पंकज अरोरा को मोमबत्ती प्रज्ज्वलित करके श्रद्धांजलि दी। अरूण सिन्हा, राजेश सक्सेना, अभय सिंह भटनागर, प्रीति सक्सेना, मंजू लता, वेद प्रकाश कतिब उपस्थित रहे।

*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें