#JaunpurNews : जन्माष्टमी पर सजे तीन पंडाल को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। नगर में श्री जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लेने के लिए हर्षोल्लास और भक्ति में डूबे लोग सोमवार सुबह से ही पूजा पंडाल व मंदिरों में उमड़ने लगे। वातावरण ‘हरे कृष्ण’ के जयकारे और भजनों से वातावरण गूंज उठा और श्रद्धालु मधुर संगीत पर नाचते-गाते रहे। भगवान कृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजे बच्चे अपने माता-पिता के साथ पूजा पंडाल व मंदिरों में पहुंचे।
शाहगंज नगर में जगह-जगह सजे श्री कृष्ण के पूजा पंडालो में देर रात तक भक्तो की भारी भीड़ उमड़ी रही। आकर्षक तरीके से सजाई गई श्री कृष्ण जी के पूजा पंडालों को शाहगंज के नारद रिटर्न न्यूज की टीम ने अपने तय किये गये निर्णायक के फैसले के बाद नगर में सजे तीन पंडालो प्रथम, द्वीतिय व तृतीय स्थान का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जिसमें शाहगंज नगर के जेसीज चौक स्थित श्री राधाकृष्ण वृन्दावन समिति प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं नगर के डाकखाना स्थित श्री गोकुलधाम सोसायटी को द्वीतिय स्थान प्राप्त किया और तीसरा स्थान नगर पश्चिमी कौड़ियां पक्का पोखरा स्थित युवा छात्र दल द्वारा सजायें गये पंडाल को तिसरा स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनुपमा अग्रहरि, बिजेंद्र अग्रहरि,सचीन मोदनवाल,धीरज पाटिल, विवेक कुमार,रिशु अग्रहरि, सिम्पू अग्रहरि, मनीष बरनवाल, विकास साहू,विस्सू अग्रहरि, वेदप्रकाश जायसवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News
.jpg)
.jpg)
.jpg)

