#JaunpurNews : ग्रामीण क्षेत्र के मन्दिरो में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनी | #NayaSaveraNetwork
- श्रीमुकुंद मन्दिर में भव्य श्रृंगार व भजन-कीर्तन के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सम्पन्न
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जौनपुर के सीमांत गाँव अजाऊर में श्रीमुकुंद मन्दिर में श्रीकृष्णजन्मोत्सव के पावन अवसर पर भजन-कीर्तन के साथ कृष्ण अवतरण तक कार्यक्रम चला जिसमें कृष्ण कथा के सुन्दर प्रसंग भक्त फतेबहादुर सिंह (कृष्ण किंकर) ने सुनाकर उपस्थित भक्तो के हृदयपटल पर अमिट छाप छोड़ी है। उल्लेखनीय है कि हर बर्ष जन्माष्टमी व राधाष्टमी पर्व पर बिशेष आयोजन उनके द्वारा रखा जाता है जिसमे सैकड़ो भक्त उपस्थित होकर कथा प्रसाद ग्रहण करते हैं।
इस अवसर पर आईडियल पत्रकार संगठना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष रामायन सिंह व जौनपुर के जिला संरक्षक राकेश सिंह, भजन सहयोगी मंगल देव मिश्र, राजमन मिश्र, पंचदेव मिश्र, सुनिल मिश्र, गोपाल सिंह, अजय उर्फ निर्मल सिंह व कार्यक्रम व्यवस्थापक गौरव सिंह की गरिमामयी उपस्थिति बनी रही। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तो ने भण्डारे प्रसाद ग्रहण कर निज निवास प्रस्थान किये। पिछले बीस बर्षो से चल रही पंरपराओं का निर्वहन गाँव के प्रयास से पूरा हो रहा है।
अब इस मन्दिर में राधाष्टमी का भव्य आयोजन आगामी 11 सितम्बर को रखा गया है जिसमें सभी भक्तो को पुन: शामिल होने का आग्रह किया गया है। जपटापुर बाजार के पास मुडेला गाँव में सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक सिंह ने अपने निवास के पास स्थित मन्दिर में भजन-कीर्तन व श्री कृष्ण अवतरण तक कार्यक्रम आयोजित किया था। नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की, बधाई देने वालो का नंद यशोदा को मिल रही बधाईयो का लगा ताता, बच्चो की झाकियाॅ जैसे प्रसंग पर कथा के दौरान भजन-कीर्तन की प्रस्तुति ने सभी भक्तो को आकर्षित किया। इस कार्यक्रम में सैकड़ो भक्त उपस्थित रहकर प्रसाद व भण्डारे का लाभ उठाते हुए कार्यक्रम सफल बनाया।बता दे कि इस मन्दिर की स्थापना पिछले 7बर्ष पूर्व हुआ था जिसमें लगातार जन्माष्टमी का आयोजन किया जा रहा है।
इस मन्दिर की भव्य सजावट व मूर्ति का श्रृंगार भक्तो को आकर्षित कर रही थी। बूढे जवान और बच्चो ने भी इस भक्तिमय वातावरण में डूबकी लगाकर जीवन की सार्थकता सिद्ध की। श्री कृष्ण की कथाए सम्बन्धो के निर्वहन की सीख देती है कृष्ण सुदामा की मित्रता, गोपियो के संग पवित्र रिश्ते में रहना, समाज में अन्य के संग कैसे रहना है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के दूसरे मन्दिर भी रंगीन रोशनी से जगमगा उठे थे। जगह-जगह भजनो के सुन्दर आयोजन से चहल पहल मध्यरात्रि तक बनी रही।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

