BREAKING

#BareillyNews: ब्राह्मण समाज आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट एवं संगठित हो | #NayaSaveraNetwork


निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। बिथरी चैनपुर विधानसभा से भाजपा विधायक डॉ राघवेन्द्र शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट एवम संगठित  हों। उपजा प्रेस क्लब में ब्राह्मण महासभा के समारोह को संबोधित करते हुए डॉ राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव समाज का मार्गदर्शन किया है। इसलिए ब्राह्मण समाज में अग्रणी भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मणों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की भी आवश्यकता है क्योंकि संगठन में ही बल है। 

इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को डॉ राघवेंद्र शर्मा ने आलोक तिवारी को जिला अध्यक्ष, रामनिवास मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिव पाठक, विजय शर्मा, राम प्रकाश शर्मा उपाध्यक्ष, अमित मिश्रा, पंकज मंहत महामंत्री, मुकेश तिवारी मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा और राम गोपाल शर्मा को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, तापस मिश्रा, डॉ योगेश शर्मा, मुदित पांडेय, सचिन शर्मा, नीरज शर्मा एडवोकेट मौजूद रहे।

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें