#JaunpurNews : जौनपुर में इस सभासद का हुआ निधन, शोक में डूबा नगर पालिका परिवार | #NayaSaveraNetwork
#JaunpurNews : जौनपुर में इस सभासद का हुआ निधन, शोक में डूबा नगर पालिका परिवार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद में लगातार 3 बार एक ही वार्ड से सभासद रहीं चन्दा देवी पत्नी कामता प्रसाद यादव का बुधवार को हृदय गति रुकने से असामयिक निधन हो गया। वह लगभग 45 वर्ष की थी। उनके निधन का समाचार सुनते ही नगर पालिका कर्मियों एवं सभासदों तथा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। बड़ी संख्या में लोग उनके पकड़ी स्थित आवास पर पहुंचकर अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित किये। उनकी शवयात्रा गुरुवार को प्रातः 7 बजे उनके पैतृक आवास पकड़ी मोहल्ले से प्रारम्भ होकर नगर पालिका प्रांगण पहुंची जहां उनके पार्थिव शरीर को कुछ समय तक लोगों के अन्तिम दर्शन के लिए रखा गया।
पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि के नेतृत्व में नगर के अधिकांश सभासदों समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा नगर के गणमान्य लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके पश्चात उनकी शव यात्रा प्रयागराज के रसूलाबाद घाट ले जायी गयी जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने पीछे 3 पुत्र, पुत्रवधू समेत भरा-पूरा परिवार छोड़कर गयी हैं।
![]() |
| Ad |



