#JaunpurNews : बने रहो पगला, काम करे अगला... | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। विद्युत विभाग के विद्युत वितरण खण्ड 3 पर अपनी पारिश्रमिक अर्थात तनख्वाह को पाने को लेकर पहुंचे लाइनमैनों को सुपरिटेंडेंट इंजीनियर ने दुत्काराते हुये फटकार लगाकर भगा दिया। जब अपनी तनख्वाह की गुहार लगाने संविदाकर्मी तो उनके इस पीड़ा को न सुना गया और न ही अधिकारियों द्वारा इस पर निष्कर्ष ही नहीं निकला, बल्कि सुप्रिटेंडेंट अभियंता ने लगातार कई महीनों से लाइनमैनों से काम तो २४ घण्टे कराया जा रहा है परन्तु उन्हें तनख्वाह के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता रहा है। एसई महोदय सहित कुछ विभाग एवं ठेकेदार की मिलीभगत से नई भर्तियां जो कराई गई है, उनकी मेजबानी की जाती है। उन नये लाइनमैन पर यह कहावत चरितार्थ होती है कि बने रहो पगला, काम करे अगला, बने रहो लूल और वेतन पाओ फुल।
सूत्रों की मानें तो शहर की विद्युत विभाग की व्यवस्था लगभग 50 लाइनमैन विद्युत निगम के अंदर कार्य कर रहे हैं जिनके द्वारा वितरण का कार्य सुचारु रूप से लगातार चल रही है। धूप, वर्षा, आंधी, तूफान के बीच में उनसे काम लिया जाता है परंतु भुगतान के नाम पर उन्हें कुछ भी नहीं जाता है। लाइनमैन ने बताया कि सरकार और विभागीय अधिकारियों द्वारा लाइनमैन को सुरक्षित रखने के लिए उनकी सुरक्षा उपकरण का हवाला दिया जाता है जबकि सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं दिया जाता है। मात्र एक हाथ का ग्लब्स और एक पिलास के अलावा कुछ भी नहीं।
इस पर अधिकारी से उत्तर प्रदेश सरकार तक आखिर मैं क्यों? परंतु जब लगभग 50 की संख्या में लाइनमैन एकत्रित होकर दफ्तर पहुंचकर उन्होंने धरना दिया। उनका कहना है कि 6 महीने से उन्हें मानदेय नहीं दिया कर दिया गया है और उनसे काम काम बराबर लिया जाता है जबकि अधिशासी अभियंता द्वारा अपने कुछ खास लोगों की हाजीरी लगाकर उनके हिस्से का पारिश्रमिक हड़प लिया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर जब लाइनमैन धरना दे रहे थे तभी मुख्य अधीक्षण अभियंता ने आकर हम सभी को भागने का अथक प्रयास किया है। तनख्वाह के नाम पर उन्होंने कहा कि नहीं मिलेगी। जो भी करना है, तुम लोग कर लो। ऐसी ही धमकी आये दिन दिया जाता है।
बताते चलें कि लाइनमैनों का कहना है कि सुरक्षा के नाम पर हम लोगों को एक पिलास एवं एक हाथ का ग्लब्स दिया जाता है। जब कोई 440 वोल्ट से लेकर हजारों वोल्ट के बिजली पर कार्य करेगा तो क्या उसे सुरक्षा उपकरण नहीं मिलना चाहिए। जहां भी ब्रेक डाउन होता, वहां पुराने ही लाइनमैन कार्य करते और साहब द्वारा यह बताया जाता है कि विद्युत विभाग में सर्वप्रथम सुरक्षा ध्यान में रखा जाता है। हम सभी मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हैं कि हमको सुरक्षित करें। हमारी सुरक्षा की व्यवस्था एवं तनखाह पर ध्यान दें। आज लाइनमैन का परिवार भुखमरी की कगार पर है परंतु उस पर हमारे विभाग उच्च अधिकारियों तक की नजर नहीं पड़ रही है, आखिर ऐसा क्यों?
मुख्य अधीक्षण अभियन्ता ने पत्रकार संग किया दुर्व्यवहार
संविदा लाइनमैनों को धमकाते समय ही पीड़ितों की आवाज को समाचार पत्रों के माध्यम से सरकार एवं जन-जन तक पहुंचाने के लिए देश के चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार आशीष श्रीवास्तव स्थल पर पहुंचकर उन्होंने लाइनमैन द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन को कवर करने लगे तभी मुख्य अधीक्षण अभियंता एक सुपरमैन की तरह आकर उनसे दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिये और उनकी मोबाइल को छीन लिये। बहुत ही शर्मनाक कृत्य कर मुख्य अधीक्षण अभियंता क्या साबित करना चाह रहे थे? बल्कि इससे यह स्पष्ट होता है कि जो पत्रकारों को अपना काम नहीं करने दे रहा है, बीच में ही विवाद कर लाइनमैन की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। निश्चित तौर पर वह राजनैतिक गलियारे में अपना दबदबा रखता है और वह आश्वस्त है कि मेरा कोई कुछ भी नहीं कर सकता है। प्रदेश सरकार को इस पर अपना ध्यान आकृष्ट करना होगा और उक्त अधिकारी की गोपनीय जांच कराई जाय तो स्पष्ट हो जाएगा कि जब से महोदय यहां कार्यरत हैं और इनके द्वारा क्या-क्या गुल खिलाया गया है? इसकी जांच होनी चाहिए जिसमें राजस्व के साथ जनता और विभाग का हित निहित हैं।
अधीक्षण अभियन्ता के अत्याचार से आहत विद्युत कर्मी सड़क पर उतरे
विद्युत विभाग के लाइनमैन अपने अधिकारियों के क्रिया-कलापों से परेशान हो गये हैं। आर्थिक तंगी तक धकेलने वाले अधीक्षण अभियंता जौनपुर के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सभी ने थाली पीटते हुए अपने ऊपर हो रहे अत्याचार से निजात पाने की गुहार लगाई। साथ ही रसूक वाले अधीक्षण अभियंता के ऊपर कार्यवाही की मांग किया है। इस अवसर पर तमाम लाइनमैनों की उपस्थिति रही।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


