BREAKING

#JaunpurNews : रात 11 बजे तक गुल रहती है बिजली, आपके यहां क्या हाल...? | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : रात 11 बजे तक गुल रहती है बिजली, आपके यहां क्या हाल...? | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मछलीशहर विधानसभा के जंघई के एमबी फीडर से हवेली, चकिया, अगहुआ, सराय देवा, भटहर, सेमरहो तक जाने वाली लाइन को तार पुराने होने का वजह दिखाकर फाल्ट के बहाने लाइन प्रतिदिन रात 11  बजे काट दी जाती है जिससे यहां क्षेत्रवासी जनमानस परेशान हो चुके हैं। वहीं घर के अंदर सो रही बहुएं बच्चों को लेकर तड़प रही है। हर घर के अंदर नन्हे-मुन्ने बच्चों को रोने की आवाज आती है। जज सिंह अन्ना ने इसकी सूचना जब एक्सईएन, एसडीओ, जेई को दिया जाता है तो तार पुराना होने का बहाना बताते हैं और जनता को दोषी ठहराकर कटिया लगाने का बहाना बताकर फुर्सत ले रहे हैं जबकि योगी सरकार बिजली पर विशेष ध्यान दे रही है और 18 घंटा बिजली देने की दावा कर रही है। जिलाधिकारी और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एक्सईएन मछलीशहर से अपील है कि तत्काल इस मामले को हल करें, अन्यथा जनता आन्दोलन करने को तैयार है। अन्ना ने कहा कि जंगली फीडर की लाइन बहुत दूरी तक जाती है जिसका संचालन अब जंघई फीडर के बस में नहीं है, इसलिए बंधवा बाजार में सब स्टेशन स्थापित किया जाय और सभी पुराने तारों को तत्काल बदल दिया जाय।


बिजली न मिलने से उपभोक्ता अंधेरे में रहने को मजबूर

सरायख्वाजा क्षेत्र के धौरइल गांव में एक माह से दर्जनों घरों में बिजली न पहुंचने से उपभोक्ता अंधेरे में रहने मजबूर को है। बुधवार को किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार शाहगंज (सोंधी) विकास खंण्ड के धौरइल गांव के उत्तरी छोर पर बसे दर्जनों लोगों के घरों में देवकली पावर हाउस से बिजली की सप्लाई होती थी। भीषण गर्मी और अत्यधिक लोड के कारण बिजली आपूर्ति नहीं हो पाती थी। इसकी शिकायत क्षेत्र के लोगों ने राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव से की। उनके प्रयास से 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर और 65 खंभा तार लगाकर सोंगर विद्युत उपकेंद्र से बिजली को जोड़वा दिया गया।

धौरइल गांव के उत्तरी छोर पर दर्जनों उपभोक्ताओं की बिजली जिस तार से सप्लाई होती थी, उससे 11 हजार वोल्टेज की सप्लाई आने से उन्हें बिजली नहीं मिल रही है। एक माह से वह अंधेरे में रहने को मजबूर है। अंधेरा होने के कारण छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। अंधेरे के कारण एक महिला को सर्प ने काट लिया था। उसका जिला मुख्यालय पर परिजनों ने इलाज कराया। बच्चों के प्रति परिजनों में हमेशा भय बना रहता है।

राजन मिश्रा की अगुवाई में ग्रामीणों ने किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा से मुलाकात किया और उनके नेतृत्व में दर्जनों उपभोक्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के न रहने पर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस समस्या को जल्द से जल्द निस्तारण करने की मांग किया। जानकारी के लिए जेएई अब्बास अंसारी के सरकारी नंबर पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका। इस अवसर पर राजन मिश्रा, इंद्रेश यादव, वीरेंद्र, महेंद्र प्रसाद, शिवकुमार गौतम आदि उपस्थित रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad


तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें