#JaunpurNews : यहां पर लगा था रोजगार मेला, जानिए आज कितनों की चमकीं किस्मत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में मिशन रोजगार अभियान के अन्तर्गत निजी नियोजकों के सहयोग से गुरूवार को 'रोजगार मेला' का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय कैम्पस में हुआ जहां विभिन्न कम्पनियों द्वारा कुल 56 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों पर किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को जिला सेवायोजन अधिकारी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान एवं सहायक सेवायोजन अधिकारी शशिकान्त सरोज ने बताया कि उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन रोजगार अभियान‘ के तहत इस मेले का आयोजन हुआ। युवाओं ने अपनी योग्यता व क्षमता के अनुरूप प्रतिभाग किया तथा रोजगार भी प्राप्त किया। चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को बताया गया कि रोजगार मेले का आयोजन प्रत्येक माह किया जाता रहेगा। इस अवसर पर मेला प्रभारी शिव कुमार यादव, रामसिंह मौर्य, जीशान अली, आनन्द भूषण त्रिपाठी, अजय कुमार, चन्द्रशेखर प्रताप, विजय बहादुर आदि उपस्थित रहे।
![]() |
| Ad |




