BREAKING

#JaunpurNews : कालीकुत्ती में मोबाइल ट्रांसफॉर्मर धंसने से हो सकता है बड़ा हादसा, विभाग बेखबर | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : कालीकुत्ती में मोबाइल ट्रांसफॉर्मर धंसने से हो सकता है बड़ा हादसा, विभाग बेखबर | #NayaSaveraNetwork


अश्वनी @ नया सवेरा 

जौनपुर। नगर के कालीकुत्ती मोहल्ले में होली चाइल्ड एकेडमी की गली के पास लगा मोबाइल ट्रांसफार्मर हादसे को दावत दे रहा है। बता दें कि पिछले महीने ही ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण यहां मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाया गया है और जहां ट्रांसफॉर्मर रखा गया है वहां पर 2 माह पूर्व सीवर पाइप डाली गई है। सीवर कार्यदायी संस्था के भ्रष्टाचार के कारण जगह-जगह सड़क धंस रही है, क्योंकि जहां भी पाइप डाली गई है वहां न तो पूरी तरह मिट्टी डाली गई और न ही रोलर द्वारा उसे समतल किया गया है, जिससे बारिश होने के दौरान अब मिट्टी धंस रही है, जिससे मोहल्लेवासी परेशान है और लोगों का इस सड़क पर चलना दूभर हो गया है। लोगों ने बिजली विभाग को जल्द से जल्द इस समस्या को हल करने की मांग की है। विभाग द्वारा समय रहते अगर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad


तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें