#JaunpurNews : छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने नकदी सहित लाखों के गहने किए पार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। बलरामपुर गांव में शुक्रवार की रात छत के सहारे घर मे घुसे चोरों ने आलमारी व बॉक्स तोड़कर नकदी सहित लाखों के गहने पार कर दिए।सुबह परिवार के लोग सो कर उठे तो जानकारी हुई।सूचना पर थानाध्यक्ष ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली। भुक्तभोगी ने तहरीर पुलिस को दे दी है। बलरामपुर गांव निवासी हरि प्रसाद सिंह घर पर अपनी पोतियों के साथ घर पर रहते हैं। रात में खाना खाने के बाद बरामदे में सभी लोग सो गए। चोर घर के पीछे से छत पर चढ़कर कमरों में घुसे और आलमारी व बॉक्स में रखे गहने कान का झुमका, दो अंगूठी, दो चेन, मांगटीका,नथिया, सभी सोने के चार सिक्का लक्ष्मी गणेश,चार सिक्का सादा व सत्रह हजार नकद चुरा ले गए। सुबह जानकारी हुई तो भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता व चौकी प्रभारी ने मामले की छानबीन की।