#JaunpurNews : न्यायालय के आदेश पर छह के खिलाफ जानलेवा हमला व एससीएसटी का केस दर्ज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। कानामऊ गांव में छह माह पूर्व भूमि विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन महिला सहित छह आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमला, दलित उत्पीड़न,घर में घुसकर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
गांव निवासी सीमा पासवान ने न्यायालय में धारा 156(3) के तहत प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि भूमि विवाद को लेकर गत 5 मार्च को पड़ोसी दूधनाथ सिंह इनके पुत्र सुजीत सिंह, विपिन सिंह, पुत्री नीलम,पत्नी प्रेमा देवी व भयहू नीलम एकजुट होकर उसके घर पहुंच पशुओं को खाने के लिए रखी हौदी जबरन हटाने लगे।
विरोध करने पर उक्त लोग मुझे लाठी डंडा और फावड़ा से मारने लगे। बचाव को आई सीमा,संगीता, विनीता और गुड़िया को भी पीटकर कर घायल कर दिया। संगीता को गंभीर चोटें आईं थीं। उन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय के बाद मेडिकल कॉलेज अंबेडकर नगर में भर्ती कराया गया था। आरोप लगाया की आरोपित राजनैतिक पकड़ वाला होने के चलते थाने पर कार्रवाई नहीं की गई। विवश होकर प्रार्थिनी को न्यायालय की शरण में जाना पड़ा।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

