BREAKING

#JaunpurNews : धूमधाम से मना लायंस क्लब क्षितिज का पांचवां स्थापना दिवस समारोह | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का पांचवां स्थापना दिवस समारोह संस्थाध्यक्ष लायन प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में शहर के होटल में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत रिंकी श्रीवास्तव द्वारा ध्वज वंदना से की गई संस्था के संस्थापक अध्यक्ष लायन शशांक सिंह रानू, पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह, जय कृष्ण साहू, विष्णु सहाय व निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ, सचिव अजीत सोनकर, कोषाध्यक्ष दीपक साहू व अन्य चार्टर सदस्यों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई। 

पूर्व चेयरपर्सन अर्चना सिंह के द्वारा मनोरंजक गेम कराकर सभी  विजेताओं को पुरस्कार भी दिया गया। संस्था द्वारा सभी चार्टर सदस्यों का अंगवस्त्रम व माला पहनाकर तथा गिफ्ट देकर सम्मान किया गया। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने संस्था की स्थापना कैसे हुई इस सम्बन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला। 

पूर्व अध्यक्ष लायन दिलीप सिंह ने अपने कार्यकाल में किए गए विशाल मेडिकल मेगा कैंप की चर्चा करते हुए संस्था से सम्बंधित अपने खट्टे मीठे अनुभवों को साझा किया तथा सभी लायन व लॉयनेस सदस्यों से नए अध्यक्ष को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिलाया। पूर्व अध्यक्ष लायन जय कृष्ण साहू ने अपने कार्यकाल में किए गए हिंदू नव वर्ष में डांडिया महोत्सव की शुरुआत पर प्रकाश डाला। पूर्व अध्यक्ष विष्णु सहाय ने अपने कार्यकाल में किए गए बृहद बिजनेस एक्सपो के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यह जौनपुर में सबसे बड़ा पब्लिक प्रोग्राम था । 

निवर्तमान अध्यक्ष लायन धर्मेंद्र सेठ ने अपने कार्यकाल में  राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन नवदुर्गा मंदिर सद्भावना पुल पर किए गए बृहद प्रसाद वितरण का जिक्र किया। कोषाध्यक्ष लायन दीपक साहू व सह कोषाध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा सदस्यों को गुड पे अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

संस्था में विशेष सहयोग के लिए लायन सुनील कनौजिया को संस्थापक अध्यक्ष द्वारा प्राउड मेंबर पिन से सम्मानित किया गया। संचालन लायन अजीत सोनकर, संजय गुप्ता व अर्चना सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजक लायन संजय बैंकर और लायन अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने आभार व्यक्त किया।



वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें