#BalliaNews : नाबालिग किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बलिया। जिले के चितबड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बलिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत वीर ने शुक्रवार शाम को दर्ज की गई प्राथमिकी के हवाले से बताया कि चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को गत 27 अगस्त की दोपहर उसी के गांव के रहने वाले मुकेश राजभर (19) ने अगवा कर लिया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किशोरी ने घर आने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकेश राजभर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 और 137 (2) व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।

