#AyodhyaNews : विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का हुआ उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
अयोध्या। जनपद अयोध्या में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडेय ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दर्जी, हलवाई, कुम्हार, राजमिस्त्री ट्रेड में 200 कारीगरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। यूपीकॉन संस्था के बैनर तले यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही लोग ट्रेनिंग लेकर स्वरोजगार करेंगे और दूसरों को रोजगार देंगे जिससे काफी हद तक बेरोजगारी कम होगी।
इस अवसर पर सहायक प्रबंधक कृष्णकांत सिंह, अमित कुमार शुक्ला भी मौजूद रहे। यह ट्रेनिंग विशेषज्ञ अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में चल रहा है। यूपीकॉन कंपनी के समन्वयक चेतन सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।


